बलिया : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने सम्भाला कार्यभार

बलिया : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने सम्भाला कार्यभार


बलिया। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान बीआरसी बेलहरी कार्यालय के कार्मिकों द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत BEO ने परिचय प्राप्त करने के साथ ही नेहरू युवा केंद्र बलिया द्वारा आयोजित नमामि गंगे के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। 


नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण कराना  हमारी प्राथमिकता है। विभागीय समस्त सूचनाओं का समय अनुसार आदान प्रदान किया जाए। किसी भी शिक्षक को किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील किया कि आप सभी मनोयोग से टाईम एण्ड मोशन के अनुसार शिक्षण कार्य करें। 

इस अवसर पर ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, कार्यालय सहायक सुमित कुमार, जितेंद्र चौधरी, अजीत कुमार, सुनीता राय कंप्यूटर ऑपरेटर, संजीव राय लेखाकार, मनीष ओझा लेखाकार कस्तूरबा विद्यालय, आनंद ज्योति सिंह, अशोक कुमार सिंह, अजहर हुसैन, राजीव दुबे, शिक्षामित्र संघ के बेलहरी अध्यक्ष मंजूर हुसैन आदि उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम का संचालन बृज किशोर पाठक ने किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत BEO ने उच्च प्राथमिक विद्यालय हल्दी, प्राथमिक विद्यालय भरसौता, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर, कम्पोजिट विद्यालय परसिया का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सुझाव दिया।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली