बलिया में गरमाया रेवती स्टेशन का मुद्दा, रेलवे का आया बड़ा अपडेट

बलिया में गरमाया रेवती स्टेशन का मुद्दा, रेलवे का आया बड़ा अपडेट

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट स्टेशन घोषित किए जाने से नाराज क्षेत्रवासियों ने रविवार को रेलवे स्टेशन के बाहर चेतावनी सभा किया। आक्रोशित लोगों ने रेवती रेलवे स्टेशन को तत्काल पूर्ण स्टेशन के रूप में बहाल नहीं किए जाने पर 26 जनवरी से धरना प्रदर्शन तथा क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दिया। 

वक्ताओं ने कहा कि रेवती रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन के रूप में बहाल करने के लिए हमने पत्रक देने का कार्य किया। धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन रेल विभाग के जिम्मेदारों के कानों पर जूं नहीं रेंगा। हम स्टेशन के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। रेल विभाग को यह ज्ञात होना चाहिए कि यह वही रेवती की धरती है, जहां दो बार रेल चक्का जाम हो चुका है। 

13 घंटे तक हुए रेल चक्काजाम के समय रेल विभाग को खुद रेल परिचालन बंद करना पड़ा था। कहा कि जब हम ट्रेन ठहराव के लिए 13 घंटा रेल चक्का जाम कर सकते हैं तो स्टेशन के लिए हम श्रीनगर से पचरूखा तक रेल ट्रैक पर डेरा भी डालने को तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन रेल विभाग के राजेन्द्र एवं नायब तहसीलदार बांसडीह ने सार्थक आश्वासन के साथ लिया। 

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक, एडवोकेट महेश तिवारी, समाजसेवी अभिज्ञान तिवारी, महावीर तिवारी, अमित पांडेय पप्पू, अतुल पाण्डेय बबलू, भोला ओझा, लक्ष्मण पाण्डेय, श्रीभगवान यादव, डा.हरेराम यादव, विरेन्द्र गुप्ता,उमेश तिवारी, कर्मवीर तिवारी, संजीव चौरसिया, सुरेंद्र चौहान,विवेक तिवारी, राजेश गुप्ता, शांतिल गुप्ता, विदेश तिवारी, प्रधान राकेश यादव, शादाब आदि रहे। अध्यक्षता अरूण पाण्डेय लोहिया एवं संचालन कामरेड ओमप्रकाश कुंवर मुन्नू ने किया।

lntermediate Block Station बना है रेवती : रेलवे

पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को तीव्रगामी सुविधा उपलब्ध कराने एवं आधार‌भूत संरचनाओं में वृद्धि एवं विस्तार के प्रति कृत संकल्पित है। इसी में क्रम वाराणसी मंडल के विभिन्न खंडों पर दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। 

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-बलिया रेल खंड पर भी दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दोहरीकरण के क्रम इस खण्ड पर स्थित रेवती स्टेशन को आई.बी.एस. (lntermediate Block Station) बनाया गया है। रेवती स्टेशन को हाल्ट स्टेशन नहीं बनाया गया है। रेवती स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधा में कोई कमी नहीं की गई है। रेवती स्टेशन पर पहले की तरह जितनी यात्री गाडियां का स्टॉपेज था, उन्हें भी यथावत रखा गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में दहेज के लिए बहू का विदाई नहीं करना ससुरालियों को भारी...
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा