बलिया पुलिस को मिली सफलता : चाचा की निर्मम हत्या करने वाला भतीजा चाकू के साथ गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली सफलता : चाचा की निर्मम हत्या करने वाला भतीजा चाकू के साथ गिरफ्तार

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के दुबहड़ गांव में चाकू से गोदकर चाचा अशोक सिंह (52) पुत्र स्व. बटेश्वर सिंह की निर्मम हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 302 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रीतम सिंह पुत्र ह्रदयानन्द सिंह (निवासी : दुबहड़, बलिया) को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

बता दें कि रविवार की शाम दुबहर गांव निवासी अशोक सिंह (52) पुत्र बटेश्वर राय से किसी बात को लेकर भतीजे प्रीतम सिंह से तकझक हो गयी थी। बात-बात में ही भतीजे ने अपने ही घर के आंगन में चाकू से कई बार प्रहार कर चाचा की हत्या कर दी। घटना के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी को कड़े निर्देश दिये थे।

एसपी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन कर क्षेत्राधिकारी नगर प्रीती त्रिपाठी के नेतृत्व में  दुबहड़ थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय फोर्स ने अभियुक्त प्रीतम सिंह को रविदास जी की मूर्ति दुबहड़ एसबीआई के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा कां. राहुल सरोज, विमलेश पटेल, सुरेन्द्र कुमार व आशीष कुमार शामिल रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा