बलिया : घाघरा में डूबे दो युवक, मचा कोहराम ; तलाश में जुटे लोग

बलिया : घाघरा में डूबे दो युवक, मचा कोहराम ; तलाश में जुटे लोग

सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के सामने गुरुवार को सरयू नदी का छाड़न पार करते समय दो युुवक लापता हो गए। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गयी। बाढ़ के पानी में डूबे युवकों की तलाश जारी है।

खरीद दलित बस्ती निवासी किशन कुमार (19) पुत्र चन्देश्वर राम एवं अनीश कुमार (20) पुत्र उमेश राम अपने हमउम्र युवकों के साथ गुरुवार को गांव के सामने सरयू नदी के छाड़न को पार कर रहे थे, तभी डूबने लगे। इस दौरान कुछ बच्चे तो स्वतः प्रयास कर पानी से बाहर आ गए, जबकि कुछ को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया। वहीं, किशन व अनीश गहरे पानी में डूब गए। युवकों के डूबने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, अफरा-तफरी मच गयी। कुछ तैराक लोगों ने पानी में उतर कर काफी तलाश किया, किन्तु डूबे बालकों का पता अब तक नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव पानी में डूबे युवकों की तलाश के लिए गोताखोर बुलाने के प्रयास में जुटे है।  


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित