बलिया : 'बाबा धाम' में निकली भव्य कलश यात्रा, शतचंडी महायज्ञ शुरू

बलिया : 'बाबा धाम' में निकली भव्य कलश यात्रा, शतचंडी महायज्ञ शुरू


बैरिया, बलिया। बाबा धाम शुभनथही में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा बाबा धाम से गाजे-बाजे के साथ निकली, जो सती घाट गंगा तट पर पहुंची। श्रद्धालुओं द्वारा सती घाट से गंगा स्नान के बाद कलश में गंगाजल भर कर यज्ञ मंडप में लाया गया। इसके साथ ही काशी से आये विद्वान आचार्य बुद्धिसागर जी महाराज के साथ पहुंचे विद्वान पंडितों द्वारा वेदमंत्रों की गूंज क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। आचार्य बुद्धिसागर जी ने बताया कि रविवार को विष्णु पूजन, प्रयाश्चित, दसविध स्नान एवं पंचांग पूजन हुवा। पशुपति बाबा धाम शुभनथही के व्यवस्थापक संत ध्रूव जी महाराज ने बताया कि रविवार से शनिवार तक चलने वाले इस यज्ञ में स्वामी श्री पशुपतिनाथ जी के भक्त बिहार से भी शामिल हो रहे है। यज्ञ में परमपूज्य श्री डंडी स्वामी, संत श्री नारदमुनि जी महाराज, संत श्री विनय ब्रह्मचारी जी महाराज व जाने माने कथाकार भी पहुंच रहे है। इस मौके पर यज्ञ के यजमान पूर्व राज्यमंत्री तारकेश्वर मिश्र, गंगाराम चौबे, बिजय चौबे के अतिरिक्त भैरो तिवारी, अवनीश मिश्र, बिजय पांडे, राधेश्याम पांडे, उज्ज्वल पांडेय सर्वेश्वर जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट