बलिया : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्रक

बलिया : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्रक


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर  पीजी कॉलेज दुबे छपरा के छात्रों ने तहसील परिसर में नारा बुलन्द किया। साथ ही बैरिया उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र को पत्रक देखकर छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग की। छात्रों ने याद दिलाया कि पिछले दिनों हम लोगों के अनशन के दौरान आपने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही चुनाव कराएंगे। एक माह बीतने को है, लेकिन अभी तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई।

छात्रों ने कहा कि वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का नामांकन हो रहा है। वही प्रदेश के कई जनपदों में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो चुका है। लेकिन यहां पर छात्र राजनीति का गला घोटने जैसा कार्य हो रहा है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं की जाती तो 10 जनवरी से महाविद्यालय परिसर में पीजी कॉलेज दुबे छपरा तथा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के छात्र नेता पीजी कॉलेज दुबे छपरा परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे। 

पत्रक लेकर उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने प्रकरण को जिलाधिकारी के संज्ञान में डालते हुए सार्थक आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में अरविंद कुमार आशु, मनजीत कुमार, मुकेश यादव, सर्वजीत कन्नौजिया, धनंजय पासवान, प्रकाश पासवान, गौतम गोलू, वरुण, अभय सिंह लक्खा, सूरज तिवारी, सुजीत पासवान आदि छात्र नेता रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा