चाचा-भतीजा की इस सफलता पर इतराया बलिया का यह गांव

चाचा-भतीजा की इस सफलता पर इतराया बलिया का यह गांव


हल्दी, बलिया। दिल में लगन और परिश्रम करने का जब्बा हो तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। कुछ ऐसी ही सफलता सोनवानी गांव के चाचा-भतीजे ने अर्जित की है।सोनवानी गांव निवासी स्व. शम्भू नाथ मौर्य के पुत्र लालबाबु मौर्य ने यूपीपीएससी में सफलता प्राप्त कर प्रधानाचार्य के पद पर चयनित हुए है। वहीं दूसरी ओर सुधीर मौर्य पुत्र राधेश्याम मौर्य (पूर्व कैप्टन) ने यूपीएससी 2019 में आईईएस में सफलता प्राप्त कर इसी माह 10 सितम्बर को सीईएस (रोड) के ग्रेड ए में भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी में ज्वाइन किया है। 

चाचा व भतीजे की प्रारम्भिक शिक्षा गांव के राम सिद्ध इण्टर कालेज से हुई है। दसवीं की परीक्षा उतीर्ण कर अग्रिम शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए। सुधीर मौर्य ने एनआईटी जालंधर से बी.टेक सिविल से किया। उसके बाद चाचा भतीजे प्रयागराज में कम्पटीशन की तैयारी में लग गए और सफलता उनके हाथ लगी। एडीओ पंचायत अरविन्द मौर्य पुत्र स्व. शम्भू नाथ मौर्य ने बताया कि ये दोनों शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है। घर परिवार के सपने को इन दोनों ने साकार किया है। परिवार में खुशियों का माहौल है। इन दोनों की सूचना मिलते ही गांव व क्षेत्र के लोगो का उनके घर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।


आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद