काल बना कोरोना : बलिया में दो माह के बच्चे समेत चार की मौत
On



बलिया। जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन में चार मौत की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे दुःखद पहलू यह है कि मृतकों में एक दो माह का बच्चा भी शामिल है।
सूची के मुताबिक बलिया शहर के चित्तू पांडेय चौराहा निवासी दो माह के एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर 09 अगस्त को KGMC लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां 10 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। 16 अगस्त को बच्चे की मौत हो गयी। वही, हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी निवासी एक 35 वर्षीय महिला की मौत BHU वाराणसी में 15 अगस्त को हो गयी। इन्हें वहां 13 अगस्त को भर्ती कराया गया है। इससे इतर बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत 15 अगस्त को जिला अस्पताल में हो गयी। वही, बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया कोटवा निवासी एक 65 वर्षीय वृद्वा की मौत भी 15 अगस्त को जिला चिकित्सालय में होने की पुष्टि हुई है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments