राष्ट्र भाषा हिन्दी : आओ साक्षात्कार करें हम, करती सुखद विहान है...

राष्ट्र भाषा हिन्दी : आओ साक्षात्कार करें हम, करती सुखद विहान है...

राष्ट्र भाषा हिन्दी


हिन्द देश के हम है वासी, हिन्दूत्व मेरी पहचान है।
राष्ट्र की मेरी भाषा हिन्दी, माता तुल्य महान है।
सरस सरल समृद्धिशाली, यह मां गंगा सी पावन है।
प्रेम सुधा बरसाने वाली, मधुर गेय सुहावन है। 
मानवता का पाठ पढ़ाती, अद्भुत गुणों की खान है।
राष्ट्र की मेरी भाषा हिन्दी, माता तुल्य महान है।
श्रृंगारिक यह बोधगम्य नित प्रेम की ज्योति जलाती है।
रस छन्द से परिपूर्ण अन्तःकलह मिटाती है।
जन-जन के मन बसने वाली, वीणावाली की तान है।
राष्ट्र की मेरी भाषा हिन्दी, माता तुल्य महान है।
शब्दों की भण्डार है हिन्दी, भाषाओं की महारानी है।
हर जुबान पर बसने वाली विश्व वंद्य कल्याणी है।
आओ साक्षात्कार करें हम, करती सुखद विहान है।
राष्ट्र की मेरी भाषा हिन्दी, माता तुल्य महान है।
शीश झुकाकर ध्यान लगायें, निशिदिन ज्ञान बढ़ायें हम।
मां की महिमा की गुणगाथा, दुनिया में फैलायें हम।
अज्ञानता को मिटाने वाली स्वर्णिम सुखद दयावान है।
राष्ट्र की मेरी भाषा हिन्दी, माता तुल्य महान है।।


श्रीशचंद्र पाठक 
वरिष्ठ साहित्यकार
सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया
बलिया,   उत्तरप्रदेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली