बलिया : अचानक CHC पर पहुंचे कमिश्नर को मिली खामियां, मेडिकल अफसर ने सुनाई पीड़ा

बलिया : अचानक CHC पर पहुंचे कमिश्नर को मिली खामियां, मेडिकल अफसर ने सुनाई पीड़ा


रेवती, बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने गुरूवार को सीएचसी रेवती का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना सम्बंधी पत्रावलियों की गहनता से जांच किया और होम आइसोलेशन के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रसव व अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में भी पूछताछ की।
मंडलायुक्त ने पत्रावली जांच में तो सब ठीक पाया, किन्तु कोरोना पाजेटिव मरीजों के होम आइसोलेशन संबंधी मकान का चेक लिस्ट नहीं होने पर नाराजगी जताई। चेक लिस्ट को तत्काल दुरुस्त करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों  की जांच करने वाली टीम सिर्फ औपचारिकता पूरी ना करें, बल्कि प्रोटोकॉल के हिसाब से कार्यवाही सुनिश्चित करें। अगर कोई मरीज शर्तों को पूरा नहीं करता है तो उसे एल-1 फैसिलिटी सेंटर भिजवा दें। एमओवाईसी ने बताया कि उनकी ड्यूटी दो जगह लग रही है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए सीएमओ से भी बात की। एडीएम रामाश्रय, एसडीएम दुष्यंत कुमार, सीओ बांसडीह दीपचंद, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद थे।


पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली