'कोटा' आवंटन को लेकर बलिया के सपा नेता सूर्यभान सिंह ने CM योगी को लिखा ऐसा खत

'कोटा' आवंटन को लेकर बलिया के सपा नेता सूर्यभान सिंह ने CM योगी को लिखा ऐसा खत



बैरिया, बलिया। कोटे की दुकान आवन्टन व चयन में खूनी संघर्ष समाज के लिए ठीक नहीं है। इसे देखते हुए  सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आगामी पंचायत चुनाव सम्पन्न होने तक कोटा दुकान का चयन व आवन्टन रोकने का आग्रह किया हैं।

कहा है कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में गोलबन्दी तेज हो गयी है। हर व्यक्ति राजनीति से प्रेरित है।ऐसे में छोटी छोटी बातों को लेकर भी शान्ति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। कोटा दुकान के लिए तो लोग मरने-मारने पर उतारु हो जा रहे है। इसका ताजा उदाहरण दुर्जनपर काण्ड है। मेरे गांव जयप्रकाश नगर में भी पिछले दिनों कोटे की दुकान को लेकर बैठक थी, जिसमें मेरी ग्राम प्रधान पत्नी भी मौजूद थी। ऐसी अशान्ति अत्पन्न हुई कि मुझे वहां से उन्हें लेकर चुपके से हटना पड़ा।शुकरौली, श्रीपतिपुर में भी कोटे की दुकान को लेकर बवाल हुआ। जनपद में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। ब्लाक व तहसीलकर्मी भ्रष्टाचार का नंगा नाच कर कर रहे है। ऐसे में समाज में सौहार्द्र कायम रखने के लिए पंचायत चुनाव सम्पन्न होने तक कोटे की दुकानों का चयन व आवन्टन सरकार को स्थगित कर देना चाहिए।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली