बलिया : MLC चुनाव की समीक्षा बीच प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कही ये बात

बलिया : MLC चुनाव की समीक्षा बीच प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कही ये बात


बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ (चेत नारायण गुट) के प्रदेश अध्यक्ष/ निवर्तमान एमएलसी चेत नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। कहा कि तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, पुरानी पेंशन की बहाली, एनपीएस की वर्तमान स्थिति तथा वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने के अलावा अभी तक जो भी कार्य पूरे नहीं हुए है, उसे पूरा कराने की हर सम्भव कोशिश संगठन करेगा। 
मंगलवार को कुंवर सिंह इंटर कॉलेज स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि जनपद के संगठनात्मक चुनाव 24 जनवरी 2021 तक प्रदेश के सभी जनपदों में सम्पन्न करा लिए जायेंगे। इससे पहले उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बैठक में विधान परिषद चुनाव की समीक्षा की गई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, रमाशंकर सिंह, सुदर्शन राय, अश्वनी कुमार तिवारी, आनंद मोहन सिंह, आत्मानंद सिंह, संजय सिंह, डॉ. मनीष कुमार सिंह, पीएन राय, शशिभूषण राय, प्रेमशंकर राय, अनिल कुमार पांडेय, आलम सलीम, अयोध्या तिवारी, निलेश उपाध्याय, मुमताज अली, मोहन उपाध्याय, जयंत कुमार सिंह, बालचंद राम, अनुज सिंह, सुबाष पांडेय, अनिल कुमार, घनश्याम सिंह, रामबिलास यादव, अमरजीत यादव इत्यादि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह व संचालन जिलामंत्री अरूण कुमार सिंह ने किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश