बलिया : प्राथमिक विद्यालय पर छापेमारी कर पुलिस ने चार को दबोचा

बलिया : प्राथमिक विद्यालय पर छापेमारी कर पुलिस ने चार को दबोचा


बलिया। बांसडीहरोड पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर असलहों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 15 बोर का दो व बारह बोर का एक तमंचा,  सात जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने इन्हें आईपीसी की धारा 401 व आर्म्स एक्ट में चालान न्यायालय कर दिया।
एसओ अशोक कुमार गुरुवार की रात बांसडीह रोड मोड़ के पास थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक शाहोडीह प्राथमिक विद्यालय में बैठकर संदिग्ध हाल में कुछ करने की तैयारी कर रहे हैं। एसओ द्वारा तुरंत विद्यालय पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर अंदर बैठे युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों में दीपक यादव पुत्र शत्रुघन यादव निवासी आवास विकास व तौकीर अली पुत्र मुश्ताक निवासी चंद्रशेखर नगर बहेरी के है। वहीं संकजा सिंह पुत्र बृजभूषण सिंह निवासी नारायनपुर व शैलेश साहनी पुत्र विजय साहनी हालपुर थाना बांसडीह के निवासी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली