बलिया : दो दर्जन स्कूलों पर धमकी लखनऊ की टीम, इन विन्दुओं पर हुई जांच

बलिया : दो दर्जन स्कूलों पर धमकी लखनऊ की टीम, इन विन्दुओं पर हुई जांच


बलिया। राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर पहुंची टीम करीब दो दर्जन स्कूलों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित भी मिले। अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी व राकेश त्रिपाठी की टीम ने राज्य परियोजना लखनऊ (बेसिक शिक्षा) के निर्देश पर यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंची है, जो कंपोजिट ग्रांट, विद्यालय कायाकल्प, विद्यालय खेलकूद, पुस्तकालय, शौचालय, विद्युतीकरण, डेस्क-बेंच आदि का भौतिक सत्यापन कर रही है। यह टीम शुक्रवार को भी जनपद में रहेगी।

इसी क्रम में सर्वप्रथम सोहांव ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितबड़ागांव एवं हरिजन प्राथमिक विद्यालय चितबड़ागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। सरकार की मंशानुरूप फर्नीचर, समग्र विकास अनुदान, खेलकूद, पुस्तकालय, शौचालय एवं विद्युतीकरण का निरीक्षण किया गया। टीम ने निर्देश दिया कि समग्र अनुदान हेतु एक रजिस्टर बना ले। इसी क्रम में जूनियर हाई स्कूल सागरपाली, जूनियर हाई स्कूल फेफना, जूनियर हाई स्कूल सोहांव, जूनियर हाई स्कूल सराय, प्राथमिक विद्यालय कोरंटाडीह, जूनियर हाई स्कूल कोटवां नारायणपुर के निरीक्षण में कुछ कमियां मिली। इस पर टीम ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देशित की कि, जो भी अनुदान आया है, उसका आय-व्यय  रजिस्टर तत्काल सुधार लें।

इसके साथ ही कन्या जूनियर हाई स्कूल कोटवां नारायणपुर, प्राथमिक विद्यालय कोटवां नारायणपुर नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़, जूनियर हाई स्कूल रामगढ़ एवं प्राथमिक तथा जूनियर हाई स्कूल नसीरपुर कलां का निरीक्षण किया गया। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को दिशा निर्देश देते हुए टीम ने कहा कि जो भी शासन की मंशा के अनुसार कार्य हो रहे हैं, उसको अभिलेख के रूप में रजिस्टर बनाकर विद्यालय पर रख ले। निरीक्षण के दौरान डीसी (निर्माण) सत्येंद्र राय व ओपी सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार भी मौजूद रहे। टीम ने बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के भी कई विद्यालय का निरीक्षण किया। 


गोपाल जी
    

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला
बलिया : सुखपुरा के अमर सेनानियो की स्मृति में स्वतंत्रता शहीद स्मारक समिति सुखपुरा द्वारा संत यतीनाथ स्टेडियम में आयोजित...
बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत
बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह
Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ
12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र