बलिया : Road Accident में युवक की मौत, कृषि टेक्निशियन घायल

बलिया : Road Accident में युवक की मौत, कृषि टेक्निशियन घायल


मनियर, बलिया। Road Accident में एक युवक की मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। मामला मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर पूरब गांव के पास टीएस बंधे की है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। उनका रोते-रोते बुरा हाल है। 
बताया जा रहा है कि राजेश यादव (22) पुत्र फतेह बहादुर यादव (निवासी टिकुलिया दियर, थाना-कोतवाली बांसडीह) अपने बाइक पर पीछे विकासखंड मनियर के असिस्टेंट कृषि टेक्निशियन दिलीप मौर्य (20) पुत्र गंगा प्रसाद मौर्या (निवासी-सजई थाना फूलपुर जिला आजमगढ़) को बैठाकर कहीं जा रहे थे। रामपुर पूरब गांव के पास टीएस बंधे पर ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गये। बाइक चालक राजेश यादव ट्रैक्टर ट्राली के चक्के के नीचे चला गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं दिलीप मौर्य ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से दूर जाकर गिरा, जिनको हल्की छोटे आयी। इनकी ड्यूटी मानिकपुर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच में लगी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर मनियर थाने आई। घटना की सूचना पाकर परिजन मनियर थाने पहुंचे और दहाड़े मार कर रोने लगे। पुलिस अपनी कार्यवाही में तो जुटी रही, लेकिन थानाध्यक्ष मनियर अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा कि किसी भी घटना में वह अपने मातहतों को भेज देते हैं। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली