बलिया में आंधी पानी का कहर : पोखरे में गिरा दुर्गा मंदिर, साधु-साध्वी की हालत गंभीर

बलिया में आंधी पानी का कहर : पोखरे में गिरा दुर्गा मंदिर, साधु-साध्वी की हालत गंभीर


सहतवार, बलिया। मंगलवार की सुुुबह तेज  आंधी व पानी के बीच सहतवार-हल्दी मार्ग पर स्थित खानपुर (डुमरिया) गांव के पास पोखरे से सटा दुर्गा मन्दिर ध्वस्त हो गया। इससे मन्दिर के पुजारी और साध्वी दोनो गहरे पोखरे के पानी मे चले गये। दोनो को डूबते दे लोगो ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी।


खानपुर निवासी रणजीत दास (70) व साध्वी यशोदा देवी (65) दुर्गा मन्दिर में ही रहकर हमेशा पूजा पाठ करते थे। मंगलवार को भी सुबह पूजा पाठ करके मन्दिर में बैठकर भजन कीर्तन कर रहे थे। इसी बीच, तेज आंधी के साथ बरसात शुरु हो गयी और मन्दिर टूट कर पोखरे में समा गया। मन्दिर के साथ साधु और साध्वी भी पोखरे के गहरे पानी में चले गये।जिस प्रकार मंदिर पोखरे में गिरा है, उसे देख लोगों का दिल दहल जा रहा है। संयोग अच्छा था कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही दसकर्म कार्यक्रम चल रहा था। वहां मौजूद लोगों ने पोखरे में डूब रहे साधु और साध्वी को  किसी तरह से बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए सहतवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली