बलिया : वरिष्ठ पत्रकार की बेटी कामना पांडेय ने मां को समर्पित की यह रचना

बलिया : वरिष्ठ पत्रकार की बेटी कामना पांडेय ने मां को समर्पित की यह रचना


मां तुमसे ही हम दुनिया में आते है,
फिर तुम ही को हम क्यों भूल जाते है।
हे मां ! तुम इतनी भोली क्यों होती हो ?

उंगली पकड़कर चलना भी तुम हमें सीखाती हो,
पर तुम्हें सहारा देने हम कभी नहीं आते है।
हे मां ! तुम इतनी भोली क्यों होती हो ?

घूम घूम कर खाना हमें तुम ही खिलाती हो,
पर एक एक निवाले के लिए तुम स्वयं तरस जाती हो।
हे मां ! तुम इतनी भोली क्यों होती हो ?

हमारी हर जिद को पूरा तुम ही करती हो,
पर अपनी किसी भी जरूरत को तुम किसी से नहीं कह पाती हो।
हमारे हर गुस्से को तुम हर बार सह जाती हो,
हे मां ! तुम इतनी भोली क्यों होती हो?

हमारी हर खुशी को अपनी खुशी समझ जाती हो,
अपने गम तुम किसी को भी नहीं बताती हो।
हे मां ! तुम इतनी भोली क्यों होती हो ?

हमारी हर ख्वाहिशों को सर माथे लगाती हो,
तुम अपने सपने को छोड़  हमारे सारे सपने पूरे कराती हो।
हे मां ! तुम इतनी भोली क्यों होती हो ?

इतनी भोली क्यों होती हो तुम, की आसानी से  छल दी जाती हो।
भगवान की परछाई होने के बावजूद, तुम एक कोने में छोड़ दी जाती हो।
हे मां ! तुम इतनी भोली क्यों होती हो ?

कामना पांडेय
पुत्री वरिष्ठ पत्रकार श्रवण पांडेय 
मिड्ढा, बलिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर