कार्यभार ग्रहण कर नवागत क्रीड़ाधिकारी बोले-खेल गतिविधियों को मिलेगी और तीव्रता

कार्यभार ग्रहण कर नवागत क्रीड़ाधिकारी बोले-खेल गतिविधियों को मिलेगी और तीव्रता

बलिया। नवागत क्रीड़ाधिकारी धीरेन्द्र पुरूषोत्तम ने‌ गुरुवार को जिला खेल कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में नवागत क्रीड़ाधिकारी का स्वागत जनपद के तमाम खेल पदाधिकारियों व वरिष्ठ खिलाड़ियों ने किया। 

अयोध्या से बलिया स्थानांतरित होकर पहुंचे क्रीड़ाधिकारी धीरेन्द्र पुरूषोत्तम ने‌ कहा कि 'बलिया खिलाड़ियों के लिए उर्वरा भूमि है, यहां खेल का बढ़िया वातावरण है। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि जनपद की खेल गतिविधियों को और तीव्रता मिले। इसके लिए सभी खेल संगठनों व खिलाड़ियों को साथ लेकर खेल विकास की योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। साथ ही स्टेडियम में संचालित विभिन्न खेल प्रशिक्षण शिविरों का बेहतर संचालन प्राथमिकता होगी।'

इससे पहले उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला वालीबाल एसोसिएशन से नीरज राय, वरिष्ठ क्रिकेटर अजीत सिंह 'बाबू', मोहम्मद जावेद, सेतु नाथ सिंह, मारूति नंदन राय, रोहित भारद्वाज आदि ने नवागत क्रीड़ाधिकारी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी