प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया : जिलाध्यक्ष व जिला कार्यसमिति चुनाव की तिथि घोषित

प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया : जिलाध्यक्ष व जिला कार्यसमिति चुनाव की तिथि घोषित

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक 'अध्यापक भवन' जापलिनगंज में की गई, जिसमें शिक्षक, शिक्षामित्रों और रसोईयों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संघ के प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा आगामी 18 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति का चुनाव कराने की तिथि घोषित किए जाने पर भी मंत्रणा हुई। 

प्रान्तीय नेतृत्व ने 18 अक्टूबर को श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय बलिया के मनोरंजन हाल में जनपदीय चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके लिए प्रान्तीय और मण्डलीय पदाधिकारीगण को पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी नामित किया गया है।

सत्यापन के अभाव में अबतक वेतन से वंचित शिक्षकों, 68500 की भर्ती में स्थानान्तरित होकर आए शिक्षकों, रसोईयों के मानदेय, शिक्षा मित्र का और अनुदेशकों के मानदेय का भुगतान समय से करने और बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लंबित पड़े पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग सम्बन्धित अधिकारियों से की गई। 

बैठक में ज्ञानेन्द्र गुप्त, सैफुद्दीन, जितेन्द्र प्रताप सिंह, संजय दुबे, सुशील कुमार, विनय कुमार यादव, विद्या सागर दुबे, शशि ओझा, वीरेन्द्र प्रताप यादव, ओम प्रकाश, अजीत पाण्डेय, समरजीत बहादुर सिंह, सुनील सिंह, प्रवीण ओझा, अजय सिंह, शक्ति कुमार मिश्र, अजय सिंह, सतीश चन्द्र वर्मा, तुषार कान्त राय, विनोद यादव, अनिल पाण्डेय, टुनटुन प्रसाद, चन्दन सिंह, सुनील कुमार सिंह, अशोक यादव, अवधेश, बलवंत सिंह, उदय नारायण राम, राधेश्याम सिंह, सुरेश आजाद और सहसंयोजक अजय मिश्र उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह व संचालन डॉ. राजेश पाण्डेय ने किया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक