बलिया : महाविद्यालय की छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा का हुनर

बलिया : महाविद्यालय की छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा का हुनर


दुबहड़, बलिया। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां बलिया में मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को 
आत्मरक्षा के टिप्स दिये। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश्वर ने बालिकाओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित सुझाव दिया। कहा कि प्रत्येक बालिका को अपने आसपास होने वाले हर गतिविधियों पर ध्यान रखना चाहिए। 


खुद को ताकतवर बनाये, जिससे आप अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से चल रही बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. इसरार खान ने आत्मरक्षा के लिए मजबूत शिक्षा और मजबूत स्वास्थ्य को अनिवार्य बताया। इस मौके पर शाच्ची, सीखा, अदीति, जागृति, खुश्बू, नेहा गुड़िया, प्रियंका, गुलाबसा, डॉ अमित सिंह, सुरेश, अभिषेक, शैलेश, मनीष व  नीरज मौजूद रहे। 


पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद