बलिया : बारिश में गिरी मकान, दबा पूरा परिवार ; मचा हड़कम्प

बलिया : बारिश में गिरी मकान, दबा पूरा परिवार ; मचा हड़कम्प


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के सोनकीभाट (धतुरी टोला) गांव में गुरुवार को अचानक भरभरा एक खपरैल मकान का छज्जा गिर गया, जिसके नीचे दब जाने से परिवार के तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिला की हालत गम्भीर है।

बताया जा रहा है कि सोनकीभाट धतुरी टोला निवासी राजकिशोर साह सब्जी विक्रेता है।उनका मकान खपरैल का है। लगातार वर्षा होने के कारण मकान मे सीड़न हो गया है। इसी कारण खपरैल का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसमे पूरा परिवार दब गया।ग्रामीणों ने बड़ी मसक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद सैकड़ों लोग जमा हो गये। घटना में राजकिशोर साह (45) पुत्र पारस साह व उनकी पत्नी मुन्नी देवी (40), पुत्री खुशबू (13), पुत्र आशीष (10) घायल हो गये। संयोग ही था कि घटना के तुरन्त बाद लोग मौके पर जुटकर अगर घायलो को निकालने मे देर हुई  होती तो सभी लोग भीतर ही दम तोड़ देते।उक्त गरीब परिवार के साथ हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमें मे है।लोग उनकी मदद मे लगे है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
मेषपिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव...
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव
मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश
आदि-अनादि हैं भगवान शिव : डॉ. अखिलेश उपाध्याय
15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली