तमंचा-कारतूस के साथ बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप-10 अपराधी
On



बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने टॉप टेन अपराधी नारद पासवान पुत्र किशोर पासवान (निवासी हरदात्तपुर थाना बांसडीह) को टीएस बंधा पर स्थित पर्वतपुर के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 3 /25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और अपराधी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई चक्रपाणि मिश्रा, एसआई अजय कुमार यादव, कांस्टेबल संतोष यादव, संतोष गुप्ता, ऋषि लाल बिंद व मुसाफिर आदि रहे।
विजय गुप्ता
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Mar 2026 11:03:36
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी पर...



Comments