बलिया : सिपाही का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बलिया : सिपाही का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बुलंदशहर/बलिया। बंदरों का आतंक यहां लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पुलिस विभाग से जुड़ा है। घर की छत पर कपड़ा सुखाते समय बंदरों के झुंड ने सिपाही पर हमला कर दिया। बचने के चक्कर में सिपाही छत से नीचे गिर पड़े। उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गयी। शुक्रवार को सिपाही का शव जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। 

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल नगर निवासी कांस्टेबल लाल बाबू राम (51) की तैनाती बुलंदशहर पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में बतौर चालक तैनात थे। कुछ दिन पहले कांस्टेबल लाल बाबू राम के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते पैर में प्लास्टर कराकर पुलिस लाइन में आवंटित आवास में रह रहे थे। मंगलवार को कांस्टेबल लाल बाबू राम अपने आवास की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गए थे, तभी बंदर आ गए। बंदरों को देख कांस्टेबल लाल बाबू राम का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े।

घायल कांस्टेबल लाल बाबू राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान कांस्टेबल की हालत में सुधार हुआ था, किंतु बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और देर रात मृत्यु हो गयी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद अधिकारियों व जवानों ने पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को सिपाही का शव पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार