बलिया : ससम्मान विदा हुए EO, बोले- यहां से मिला प्यार हमेशा रहेगा याद

बलिया : ससम्मान विदा हुए EO, बोले- यहां से मिला प्यार हमेशा रहेगा याद


रसड़ा, बलिया। आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी बब्बन प्रसाद यादव को सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर ससम्मान विदा किया गया। नपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, गीता एवं गणेश- लक्ष्मी की प्रतिमा भेंट किया।

वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी बब्बन प्रसाद यादव मुरादाबाद जनपद के बेल्लारी नगर पालिका से 24 जुलाई 2019 में चार्ज लिए। एक साल 6 दिन का कार्यकाल रहा। इनके साथ मिलजुल कर कार्य करने का एक नया अनुभव मिला। अपने मृदुल भाषा से कर्मचारियों और सभासदों का दिल जीतने रहे। रसड़ा नगर पालिका के विकास में उनका अच्छा योगदान रहा। इन्होंने बखूबी जिम्मेदारी निभाया। अधिशासी अधिकारी बब्बन प्रसाद यादव ने कहा कि जो प्यार यहां के कर्मचारियों, अध्यक्ष और सभासद गण से मिला। उसे मैं हमेशा यादों में रखूंगा। इस मौके पर विनोद जी सोनी, राजेंद्र जायसवाल, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल जी शास्त्री, मंटू अंसारी, उधव सिंह, संजू सिंह, यशवंत सिंह, राम बदन सिंह, खुर्शेद अहमद, सुधीर सिंह, सुशील सोनी, शिशिर श्रीवास्तव, गोपाल सोनी, संजीत खरवार, अंत में लेखा लिपिक प्रदीप गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्