बलिया में Road Accident : ट्रक की चपेट में आये चार युवक, एक की मौत

बलिया में Road Accident : ट्रक की चपेट में आये चार युवक, एक की मौत



रेवती, बलिया। रेवती थाना अन्तर्गत मुनछपरा गांव के सामने रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार युवक ट्रक की चपेट में आ गये, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी। शेष तीनों को पुलिस द्वारा सीएचसी रेवती पहुंचाया गया।

बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी बब्बन तुरहा (24) पुत्र सखीचन्द तुरहा, पंकज (18) पुत्र हरेराम तुरहा, आकाश तुरहा (19) पुत्र राजेश तुरहा तथा राहुल (18) पुत्र टुनटुन तुरहा दो बाइक पर सवार होकर किसी काम से रेवती की तरफ जा रहे थे। मुनछपरा गांव के सामने रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर दोनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गये। फलस्वरूप चारों गम्भीर रूप से घायल हो गये। गम्भीर रूप से घायल बब्बन की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 तथा एम्बुलेन्स की सहायता से घायलों को सीएचसी रेवती लाया। चिकित्सकों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां गम्भीर रूप से घायल पंकज एवं आकाश को चिकित्सकों ने मऊ भेज दिया। पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया।


पुष्पेन्द्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा