बलिया : शासन की मानक पर खरा उतरे 31 परिषदीय स्कूल, देखें चयनित विद्यालयों की सूची

बलिया : शासन की मानक पर खरा उतरे 31 परिषदीय स्कूल, देखें चयनित विद्यालयों की सूची

बलिया। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद सरकार की ओर से निर्धारित स्वच्छ विद्यालय के मानदंडों पर जिले के 31 विद्यालय खरा उतरे है। फाइव स्टार रेटिंग वाले इन विद्यालयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। 

जिले के 2249 परिषदीय स्कूलों में 1990 ने इस पुरस्कार के लिए दावा किया था। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों का डाटा भेजे जाने के बाद शासन स्तर से गठित टीम ने मई माह में इन विद्यालयों का मूल्यांकन किया था। इसमें जिले के 31 विद्यालय फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त किए है। फिलहाल इन विद्यालयों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंडबल मर्डर : धारदार हथियार से पिता-पुत्र की हत्या, एक की हालत नाजुक

जिला समन्यवक (निर्माण) सत्येंद्र राय ने बताया कि जिन विद्यालयाें ने स्वच्छ विद्यालय का दावा किया था, उनका मूल्यांकन बाहर की संस्था ने किया था। फाइव स्टार रेटिंग के लिए विद्यालयों को स्वच्छता सहित विभिन्न सुविधाओं पर 90 से 100 अंक प्राप्त करना था, जिसमें 31 स्कूल पास हुए हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जो 12 स्कूलों की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए दावा किया है, उनका अलग से मूल्यांकन होगा। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार