बलिया : 25 दिवसीय कार्यशाला का आगाज आज, प्रतिभागी सीखेंगे ये हुनर

बलिया : 25 दिवसीय कार्यशाला का आगाज आज, प्रतिभागी सीखेंगे ये हुनर

बलिया। 25 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला टाउन इंटर कॉलेज बलिया में आज (25 मई) को शुरू होगी। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया आयोजित यह कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक चलेगी। कार्यशाला निदेशक जनपद के  वरिष्ठ रंगकर्मी व निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने बताया कि पिछले 15 साल से निरंतर आयोजित होने वाली यह कार्यशाला कोरोना की वजह से  2 साल आयोजित नहीं हो पाई।पुन: इस साल इसकी शुरुआत हो रही है। 

कार्यशाला में लड़के और लड़कियां दोनों सहभागिता कर सकते हैं। सहभागिता के लिए जूनियर वर्ग की उम्र 6 वर्ष से 14 वर्ष एवं सीनियर वर्ग के लिए 14 वर्ष से 35 वर्ष रखा गया है। आशीष त्रिवेदी ने बताया कि मुख्य रूप से बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस कार्यशाला में डायलॉग डिलीवरी, एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज, काव्य पाठ, कहानी पाठ, तकनीक के अलावा संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए जो जरूरी टिप्स दिए जाएंगे। 

कार्यशाला में एक नाटक की तैयारी भी कराई जाएगी, जिसका मंचन कार्यशाला के  समापन पर किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यशाला में यह भी बताया जाएगा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, फिल्म, टीवी सीरियल, रंगमंच एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में कैसे कैरियर बना सकते हैं। कार्यशाला का उद्घाटन 25 मई को होगा। रजिस्ट्रेशन उसी दिन कराया जा सकता है। कार्यशाला संयोजक युवा रंगकर्मी आंनद कुमार चौहान और ट्विंकल गुप्ता हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों का अवकाश संबंधी ब्योरा 25 मार्च तक मानव संपदा पोर्टल...
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन