बलिया : टीकाकरण को लेकर राधा कृष्ण एकेडमी के बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

बलिया : टीकाकरण को लेकर राधा कृष्ण एकेडमी के बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

बलिया। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए टीकाकरण को लेकर राधा कृष्ण एकेडमी संवरूबांध के बच्चों ने जबरदस्त उत्साह का परिचय दिया। गुरुवार को 104 बच्चों ने अपना टीकाकरण विद्यालय में करवाया। यहां पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में किशोर टीका लगवाने को आतुर दिखे। दुबहड़ सीएससी से मुकुंद ठाकुर एवं श्रीमती इंदू सिंह ने टीकाकरण की कमान संभालते हुए टीकाकरण अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

विद्यालय की चेयरपर्सन अनीता मिश्र एवं उप निदेशक अद्वित मिश्र ने भी इस बात पर बल दिया कि बच्चे हर प्रकार से सुरक्षित रह कर ही शिक्षा ग्रहण करें। बच्चे एवं किशोर ही हमारे देश के भविष्य हैं। उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डीडी साईं कुमार, उपप्रधानाचार्य  जीवेश पांडेय, समन्वयक नेहा सिंह, शालिनी पाठक, रीता तिवारी इत्यादि एवं अन्य शिक्षकगणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा