ग्रापए ने रणजीत मिश्रा को सौंपी बलिया की कमान, पत्रकारों में खुशी

ग्रापए ने रणजीत मिश्रा को सौंपी बलिया की कमान, पत्रकारों में खुशी

बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व ने बलिया की कमान वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण मिश्र उर्फ रणजीत मिश्र को सौंप दी है। ग्रापए के प्रदेश महासचिव महेंद्र नाथ सिंह ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए सांगठनिक ढांचा को और मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।रणजीत मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की सूचना मिलते दी जनपद के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ी और बधाई का दौर शुरू हो गया।

जिलाध्यक्ष रणजीत मिश्र ने बताया कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर मैं शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जनपद के पत्रकारों के सम्मान को किसी भी हाल में झुकने नहीं दूंगा। उनके हर सुख-दुःख में साथ चलूं, यह मेरी प्राथमिकता होगी। उधर, रसड़ा के पूर्व तहसील अध्यक्ष अरविन्द कुमार तिवारी सहित रसड़ा इकाई के पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए कुशल नेतृत्व की कामना की है। संगठन से जुड़े पत्रकारों का कहना है कि रणजीत मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश