बलिया : NH 31 पर एक्सीडेंट, बैंक मैनेजर रेफर

बलिया : NH 31 पर एक्सीडेंट, बैंक मैनेजर रेफर

बैरिया, बलिया। राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में बिहार छपरा के आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक रत्नेश सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लोगों ने सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रत्नेश सिंह निवासी प्रभूनाथ नगर छपरा शहर आईडीबीआई बैंक में शाखा प्रबंधक रूप में छपरा में तैनात हैं। किसी कार्य के लिए बलिया आए हुए थे। जहां से बाइक से जाते समय सोनबरसा पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस से बचने के प्रयास में सड़क के पटरी पर बाइक लेकर चले गए। जहां बालू रखा हुआ था। उनकी बाइक फिसल गई और बाइक समेत काफी दूर तक सड़क पर फिसल गये, जिससे उन्हे गम्भीर चोट आई।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली