BJP सांसद ने बलिया को दी यह सौगात, जल्द मिलेगा यह लाभ

BJP सांसद ने बलिया को दी यह सौगात, जल्द मिलेगा यह लाभ


बैरिया, बलिया। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जनपदवासियों को बड़ी सौगात दी है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो बलिया से दिल्ली तक नई ट्रेन का संचालन जल्द ही प्रारंभ हो जायेगा। रेल मंत्रालय द्वारा हरी झंडी मिल चुकी है। 
सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि (सीरियल नम्बर 19, 20) व बलिया से मुंबई व अन्य शहरों के लिए जल्द ही नए ट्रेन का संचालन होगा। जनपदवासियो की यात्रा सुगम व सुरक्षित हो, इसके लिए मैं कटिबद्ध हूं। इसी क्रम में राष्ट्रीय राज मार्ग 31 का कार्य मांझी घाट से गाजीपुर कठवा मोड़ तक तेजी से चल रहा है। औड़िहार से छपरा तक दोहरीकरण का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। स्टेशनो का उन्नयन कार्य भी प्रगति पर है। सांसद ने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, नितिन गडकरी तथा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव का आभार जताया। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित