बलिया : सम्पर्क मार्ग बना सड़क का 'कंकाल', CM आवास तक पदयात्रा करेंगे ग्रामीण

बलिया : सम्पर्क मार्ग बना सड़क का 'कंकाल', CM आवास तक पदयात्रा करेंगे ग्रामीण


मझौवां, बलिया। एनएच 31 पर स्थित कुंआ नम्बर एक से सोनवानी (बेलहरी ब्लाक मुख्यालय) सम्पर्क मार्ग  को यदि सड़क का 'कंकाल' कहा जाय तो भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। पीडब्लूडी की इस सड़क पर न तो अधिकारियों की नजर है न माननीयों की। अपने स्तर से लगभग सभी जिम्मेदारों के दर पर इस बदहाल सड़क के जीर्णोद्धार की मांग कर चुकी पब्लिक अब विरोध-प्रदर्शन करने को विवश हो गयी है। सोमवार को यहां के लोगों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम भी दिया।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस सम्पर्क मार्ग लगभग 20,000 की आबादी जुड़ी है।पिछले 10 वर्षों से इसका कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ, जिससे सड़क बदहाल हो गयी है।बरसात के कारण इस पक्की सड़क पर घुटने भर पानी व सड़े कीचड़ भर जाने से वाहन को कौन कहे, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। इसके जीर्णोद्धार के लिए जिला पंचायत, जिला प्रशासन, सांसद व विधायक तक गुहार लगाई गयी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। हम लोगों को बाध्य होकर अर्द्धनग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा है। चेताया की अगर हम लोगों की इस विकट समस्या का शासन व प्रशासन द्वारा निराकरण जल्द ही नहीं किया गया तो बाध्य होकर धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन सहित मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा कर मुख्यमंत्री जी को अवगत कराएंगे, जिससे समस्या का समाधान हो सकें। इस मौके पर विवेक सिंह, गुडु सिंह, परमेश्वर यादव, रामजी गोड़, ऋषि देव, तेज नारायण केसरी, सरल केसरी, मंटू यादव, दीपक पांडे, तेजा यादव, गोपाल साह, संदीप पांडे व राकेश यादव आदि दर्जनों लोग रहे।


हरेराम यादव



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार