हाईटेंशन करंट की जद में आया युवक, मौत

हाईटेंशन करंट की जद में आया युवक, मौत

सिकंदरपुर, बलिया। मौत कब, कहां, कैसे और किस रूप में आ जाए यह कहना मुश्किल है। इसीलिए सहीं कहा गया है कि नियति में जो लिखा है, वह होकर ही रहता है। थाना क्षेत्र के मानापुर मोड़ के करीब खेत में चारा काट कर एक युवक जैसे ही उसे लेकर घर जाने लगा कि ऊपर से गुजर रहे एचटी तार के संपर्क में आ गया। जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के चेतन किशोर निवासी वीरेंद्र ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र चंदन ठाकुर बुधवार की सुबह मानापुर के समीप खेत में पशुओं का चारा काटने गया था। चारा काटने के बाद उसे सर पर ज्योंही उठाया कि ऊपर से गुजर रहे 11000 एचटी तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर अचेत अवस्था में वहीं गिर गया। आसपास के लोग दौड़ते हुए उसके पास गए और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर आए। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मरने की खबर सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान रजनीश राय की सहायता से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के लिए भेज दिया।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा