व्यापारी हत्या कांड: 12 दिन बाद भी पुलिस की पहुँच से दूर आरोपी प्रधान प्रतिनिधि

व्यापारी हत्या कांड: 12 दिन बाद भी पुलिस की पहुँच से दूर आरोपी प्रधान प्रतिनिधि



मनियर/ बलिया। थाना क्षेत्र के पिलुई में व्यापारी अजय सिंह हत्याकाण्ड के 12 दिन बाद भी सामान्य जनजीवन पटरी पर नहीं आ पाया है। वहीं नौ आरोपी में एक अरोपी प्रधान प्रतिनिधि विशाल पटेल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि स्थित की नाजुकता व असुरक्षा की भावना के कारण अब भी खेजुरी मोड़ तिराहे की दुकानें खुल नहीं पाई है। 

गौरतलब हो कि यही वह स्थान है, जहाँ गिट्टी बालू के व्यवसायी अजय सिंह को जाति विशेष के लोगों ने तब लाठी-डण्डों से बुरी तरह पीटकर तब समय मौत के घाट उतार दिया था जब वे रोज की भाँति अपने दुकान पर बैठे थे। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तरह-तरह की अफवाहों के बीच किसी अनहोनी की आशंका से सहमे स्थानीय दुकानदार अब भी अपनी दुकानें बंद कर स्थिति के सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रहे है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ दुकानदारों ने बताया कि अनहोनी की आशंका के कारण ही उनके सहित और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी है। हाँलाकि प्रशासन स्थिति की नाजुकता को भाँपते हुए अपनी पैनी दृष्टि बनाए हुए है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनियर सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की जाएगी ।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल