भूगोल बिगाड़ कर जान्हवी को जिंदा रखना नामुमकिन

भूगोल बिगाड़ कर जान्हवी को जिंदा रखना नामुमकिन


बलिया। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में जगह-जगह सिंचाई एवं बिजली की लोभ लालसा में अवरोधित की गयी गंगा, प्रदेश के गंगातटीय इलाके को रेगिस्तान बनने को मजबूर कर रही है। उक्त बातें मंगलवार को प्रातः जनपद के जवहीं गंगाघाट पर साफ-सफाई के पश्चात गंगामुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कही। गंगा भक्तों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा का भूगोल बिगाड़कर उसके सुनहरे अतीत को आखिर कैसे जिन्दा रखा जायेगा। टिहरी, ज्वालापुर, नरोरा तथा कानपुर जैसे कई स्थानों पर गंगाजल का दोहन हो रहा है, और उसके साफ-सफाई पर भी अरबों की राशि खर्च करने की परियोजनाएं गति में है। आखिर यह दोहर मापदण्ड क्यों? गंगा पेटे में गंगाजल की अल्पता अति चिन्तनीय है। श्री तिवारी ने गंगाजल से बिजली बनाने तथा ब्रम्ह्मद्रव गंगा से सिंचाई के साधन बनाने के पूर्ववर्ती तथा वर्तमान सरकार के प्रयासों को गैर जरूरी बताया तथा परिस्थितिकी के सामयिक संतुलन के लिए सौर तथा पवन उर्जा की उत्पादकता की ओर केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। इस अवसर पर श्री तिवारी के साथ उपेन्द्र तिवारी, शशिकांत मिश्र, शुभम मिश्र, अनिल कुमार यादव, रमेश पाण्डेय, रामेश्वर शाहु सहित कई लोगों ने गंगा मुक्ति का संकल्प लिया। 

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली