सुरक्षित सफर को करें यातायात नियमों का पालन : एसपी

सुरक्षित सफर को करें यातायात नियमों का पालन : एसपी



रसड़ा(बलिया)। नगर क्षेत्र में गुरुवार को देर शाम विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने यातायात सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने के साथ ही बाइक सवार युवकों को हेलमेट प्रयोग करने का सलाह दी। नगर के चन्द्रशेखर आजाद चौराहा, प्यारेलाल चौराहा , कोटवारी तिराहा पर गुरुवार की शाम को उपजिलाधिकारी रसड़ा आईएएस विपिन कुमार जैन के निर्देश पर पुलिस ने यातायात नियमों की जानकारी राहगीरों एवं बाइक चालकों को दिया साथ ही बाइक सवार युवकों को हेलमेट से होने वाले लाभ को  बताकर हेलमेट प्रयोग करने की सलाह दिया।  पुलिस ने यातायात नियमो को तोड़ने पर आर्थिक दण्ड शुल्क  की भी जानकारी दी।साथ ही 4700 रुपए जुर्माना वसूला गया साथ ही दो गाड़ियों का चालान किया गया ।

वहीं  चेकिंग के दौरान बलिया पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ भी पहुंच कर  लोगो को बताया कि यातायात नियम तोड़ने पर दण्ड शुल्क अब दुगुना हो गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया देवेन्द्र नाथ ने लोगो का आह्वान किया कि वे यातायात नियमो का पालन अवश्य करे। इससे वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे तथा दुर्घटना में भी कमी आएगी और बताई कि वाहन चलाते वक़्त मोबाइल पर बात करना, पैरलल बाइक चलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक  ज्ञानेश्वर मिश्रा सिटी इंचार्ज सुरेन्द्र नाथ सिंह, एसआई धर्मेन्द्र कुमार , सन्तोष राय, विजय नारायण राय , फोर्स मौजूद रहे।

रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students