रेवती में पेयजल का संकट, हाहाकार

रेवती में पेयजल का संकट, हाहाकार




रेवती (बलिया)। आजादी की लड़ाई से लेकर सन 42 के आंदोलन, नमक सत्याग्रह, साईमन कमीशन के विरोध में ऐतिहासिक भूमिका अदा करने वाला रेवती कस्बा का अभी काया कल्प नहीं हो पाया है । रेवती काली माता रोड के दोनो तरफ श्रिंगार, परचून, जनरल स्टोर्स, किराना, गल्ला, कपड़ा, रेडीमेन्ट, बिल्डिंग मटेरियल आदि की सैकड़ो दुकानें हैं । घाघरा दियरांचल का एकमात्र बाजार होने से हर समय चहल पहल बनी रहती है ।
विडंबना है कि रेवती बाजार में आर ओ की कौन कहे हैन्डपम्प जो गड़े है वह भी तकनीकी गड़बड़ी के चलते बन्द (खराब) पड़े हैं ।

बड़ी बाजार पोखरे के समीप भगवती मंदिर तथा प्राथमिक विद्यालय नं एक के गेट पर स्थित दोनों हैन्डपम्प कई दिनों से खराब पड़ा है । बाजार में आने वाली महिलाओं व बच्चों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है । मिष्ठान की दुकान में कुछ खरीदने अथवा दो रूपये के पाउच में मिलने वाले पानी से लोग प्यास बुझा रहें हैं । अभी तक बाजार में शौचालय व लघु शौचालय की ब्यवस्था न होने महिलाओं को आये दिन शर्मशार होना पड़ता है । चुनाव के समय न तो कोई स्टार प्रचारक ओट मांगने आये और न चुनाव बाद जनता के प्रति आभार प्रगट करने आये । जिम्मेदार भी जनसमस्या की तरफ से आंख मूंदे हुए है ।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली