अंधेरगर्दी : पेयजल की खातिर दर दर भटक रहें लोग

अंधेरगर्दी : पेयजल की खातिर दर दर भटक रहें लोग



 बैरिया (बलिया): स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के रकबा टोला व चंपा सती मुहल्लों में पानी टंकी से पेयजल की आपूर्ति न होने से वहां के लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
उक्त दोनों मुहल्लों के लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में पानीटंकी से पेयजल की आपूर्ति न होने से हम लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी संख्या में सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, अगर कुछ ठीक भी है तो वे आर्सेनिकयुक्त या दूषित पेयजल दे रहे हैं, जो पीने के योग्य नहीं है। उक्त दोनों मुहल्लों के लोगों ने बैरिया के उपजिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए तत्काल पानी टंकी से पेयजल की आपूर्ति कराने की मांग की है ताकि इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।


रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली