महिमा जेई साहब की : सीएचसी में हादसे को दावत दे रहा विद्युत पोल

महिमा जेई साहब की : सीएचसी में हादसे को दावत दे रहा विद्युत पोल







हल्दी/बलिया। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवनी में जर्जर विद्युत पोल दुर्घटना का सबब बना हुआ है।तमाम शिकायतों के बावजूद भी संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए है। वे शायद किसी बडी घटना के इंतजार में है। ग्रामीणों ने अतिशीघ्र जर्जर विद्युत पोल को बदलवाये जाने की मांग की है।

  समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के प्रवेश द्वार के सामने जर्जर लोहे का विद्युत पोल है। इस विद्युत पोल का निचला हिस्सा झड़ कर काफी जर्जर होने के कारण कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक संजय वर्मा ने जिसकी लिखित सूचना व मौखिक रूप से कई बार विद्युत उपकेंद्र सोनवनी के जेई सुनील पाल सहित स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से जर्जर विद्युत पोल को बदलवाने की शिकायत कर चुके है। शिकायत के बावजूद भी कई महीनो से संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए है। ग्रामीण व स्वास्थ्य कर्मियों ने  जर्जर विद्युत पोलो को अतिशीघ्र बदलवाये जाने की मांग कर रहे है। इस जर्जर विद्युत पोल से कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है। क्यो की प्रतिदिन उसी पोल के नीचे से मरीज आते जाते है।और पास में ही छाया रहने के चलते बैठते भी है।अगर पोल जर्जर होने के कारण कभी भी टूट सकता है ।और एक बड़ा हादसा हो सकता है ।लेकिन विद्युत विभाग की नींद नही खुल रही है।जिसको लेकर आस पास के लोगों में काफी आक्रोश भी है। उन्होंने तत्काल बदलने की मांग की है।


रिपोर्ट अतिश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में दहेज के लिए बहू का विदाई नहीं करना ससुरालियों को भारी...
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा