फिर धमाकों से दहला पाकिस्तान

फिर धमाकों से दहला पाकिस्तान


लाहौर। पाकिस्‍तान के लाहौर स्थित दाता दरबार के बाहर ब्‍लास्‍ट की खबरें हैं जिसमें चार लोगों की मौत हो चुकी है। द डॉन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को हुए ब्‍लास्‍ट में अब तक 15 लोग घायल हैं। पुलिस का कहना है कि धमाके में मरने वाले लोगों की संख्‍या बढ़ सकती है। अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि ब्‍लास्‍ट क्‍यों हुआ और यह किस तरह का धमाका था।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्‍लास्‍ट दाता दरबार के गेट नंबर दो पर खड़ी पुलिस की दो गाड़‍ियों में हुआ है। पुलिस की ओर से यहां पर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं दरगाह के आसपास भारी पुलिसबल भी तैनात कर दिया गया है। लाहौर के डीआईजी ऑपरेशंस अश्‍फाक अहमद खान घटना का जायजा ले रहे हैं। जो बात सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाली है, वह है कि रमजान के माह में यह ब्‍लास्‍ट हुआ है।
दाता दरबार दरगाह साउथ एशिया का सबसे पुराना धार्मिक स्‍थल है। यह दरगाह लाहौर के सबसे पुराने हिस्‍से में स्थित है। हर वर्ष यहां पर सुन्‍नी और शिया दोनों ही समुदायों से मुसलमान अनुयायी आते हैं और प्रार्थना करते हैं। साल 2010 में भी यहां पर ब्‍लास्‍ट हुआ था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। वह एक सुसाइड ब्‍लास्‍ट था। फिलहाल इस घटना पर और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे