पर्चा दाखिला का पांचवा दिनः दो सांसदों समेत 14 ने किया नामाकंन

पर्चा दाखिला का पांचवा दिनः दो सांसदों समेत 14 ने किया नामाकंन


बलिया। लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा। बलिया लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त और सलेमपुर से बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा बलिया संसदीय क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विनोद तिवारी, जनता राज पार्टी से उदय प्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा तथा अखिल भारतीय हिंदू महासभा से मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय ने अपना नामांकन भरा।


 जबकि सलेमपुर संसदीय सीट से भाजपा के रविंद्र कुशवाहा, कांग्रेश से डा राजेश मिश्रा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की पूजा पांडे, हिंदुस्थान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिज्ञाशु, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से राजा राम, अखिल भारतीय हिंदू महासभा से विद्या शंकर पांडे, नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से रामदेव गुप्त, भारतीय समता समाज पार्टी से कृपा शंकर प्रसाद व निर्दल के रूप में अजीमुल्लाह अंसारी ने अपना नामांकन दाखिल किया।


शुक्रवार को बलिया सीट के लिए छह तथा सलेमपुर सीट के लिए सात नामांकन खरीदे गए नामांकन खरीदे गए। लोकसभा क्षेत्र बलिया के लिए समाजवादी पार्टी के राजीव राय और नीरज शेखर के लिए नामांकन पत्र लिया गया। इनके अलावा कांग्रेस के चंद्रकेश सिंह, पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राजेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जन्मेजय प्रजापति के अलावा अभिमन्यु सिंह ने भी नामांकन पत्र लिया नामांकन पत्र लिया। लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के लिए भारतीय प्रभात पार्टी, भारतीय असहाय गरीब बेरोजगार पार्टी तथा पूर्वांचल पीपल्स पार्टी के लिए नामांकन पत्र लिया गया।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा