बिना थके-बिना हारे घर की दूरी नाप रहे प्रवासियों का 'पड़ाव' बना बलिया का यह गांव

बिना थके-बिना हारे घर की दूरी नाप रहे प्रवासियों का 'पड़ाव' बना बलिया का यह गांव


मझौवां, बलिया। भूखे, प्यासे, पैरों में छाले, फिर भी मजबूत कदम मंजिल की तरफ आगे बढ़े जा रहे है... रास्ते में कही कुछ मिल गया तो ठीक, वरना रूकना क्या ? लेकिन कही न कही इन्हें 'रहनुमा' के रुप में इंसान मिल ही जा रहे है, जो इनकी भूख और प्यास बुझाने की कोशिश करते है। कुछ ऐसा ही नेक कार्य गंगापुर की समग्र समिति के सदस्य कर रहे है।

भूखे प्रवासी मजदूरों को गंगापुर ढाले पर 15 दिनों तक भोजन कराने का बीड़ा बेलहरी ब्लॉक के ग्राम सभा गंगापुर के समग्र समिति के सदस्यों ने उठाया है। इसका शुभारंभ मंगलवार को गंगा समग्र समिति के संयोजक अर्जुन शाह व समाजसेवी  अवनींद्र कुमार ओझा उर्फ पप्पू ने गंगापुर ढाले पर भोजन परोसकर शुभारंभ किया। 

बताते चलें कि अर्जुन शाह के नेतृत्व में एनएच 31 के बगल में ही लंगर चल रहा है। पहले दिन गंगा समग्र समिति के सदस्यों ने करीब 500 पैकेट बाहर से आ रहे भूखे प्रवासी मजदूरों में वितरित किया, जो निरंतर 15 दिन तक मां गंगा की कृपा से चलेगा। इस कार्य में गंगा समग्र समिति के सदस्य पंडित कौशल पांडे, कृष्णा यादव, गोपाल जी मिश्रा, समाजसेवी रिंकू गुप्ता, सोनू यादव, शिवजी यादव, अनिल पटेल, राजू यादव, जितेंद्र प्रसाद, वकील प्रसाद, गणेश गोंड, अलगू यादव इत्यादि जुटे है। 

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा