...जब थाने पहुंचा खूनी बेटा

...जब थाने पहुंचा खूनी बेटा


लखनऊ। बंथरा थाने में एक युवक ने अपने बेटे के साथ मिलकर परिवार के छह लोगों की धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या कर दी। अजय सिंह नामक युवक ने संपत्ति के विवाद में सबसे पहले अपने पिता अमर सिंह को लखनऊ बॉर्डर से उन्नाव जिले के विशुन खेड़ा में गड़ासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लखनऊ पहुंचकर बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खेत में छोटे भाई अरुण, भाभी राम साखी और भतीजे सौरभ (9 वर्ष) और भतीजी सारिका (2 वर्ष) को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद घर पहुंचकर मां रामदुलारी की भी हत्याकर दी।

वारदात के बाद अजय सिंह व उसका बेटा अंकित सिंह थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। जिसे सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय समेत अन्य आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पुलिस अजय व अंकित से थाने में पूछताछ कर रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वारदात शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। अजय सिंह का पिता व परिवार के सदस्यों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को अजय ने अपने 60 वर्षीय पिता अमर सिंह को विशुन खेड़ा में मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपने भाई अरुण (40), उसकी पत्नी रामसखी और नौ साल के बेटे सौरभ व दो साल की बेटी सारिका की भी हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरुण अपनी पत्नी के साथ खेत में फसल काट रहा था । इसी दौरान अजय और अंकित बांका लेकर वहां आ गए और हमला बोल दिया। ये सभी जब जान बचाने के लिए भागे तो अजय और अंकित ने उन्हें खदेड़ लिया और पास स्थित एक बाग में दोनों ने बांके से वार कर सभी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों घर पहुंचे और वहां दरवाजे पर बैठी मां राम दुलारी (58) की गर्दन रेत दी। राम दुलारी ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खून से सने कपड़ों में थाने पहुंचा

ग्रामीणों का कहना है कि अंकित मौके से भाग गया, जबकि अजय खून से सने कपड़ों में थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिए। उसने माता-पिता समेत छह लोगों की हत्या की जानकारी दी तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उसे तुरंत हिरासत में लेकर इंस्पेक्टर ने आला अधिकारियों को वारदात की सूचना दी। पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा समेत अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर अजय से पूछताछ की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार