बलिया : खरीदी रेंजर और तेलंगाना से पहुंच गये 'घर'

बलिया : खरीदी रेंजर और तेलंगाना से पहुंच गये 'घर'


बैरिया, बलिया। कोरोना की वैश्विक महामारी से हुए पूरे देश में लॉक डाऊन के चलते काम बंद हो जाने के बाद घर जाने को विवश हुए मजदूरों ने पास रखे पैसों से रेंजर साईकिल खरीद कर तेलंगाना के सिकंदराबाद से घर के लिए चल दिए। रास्ते में रूकते, खाते-पीते, आराम करते 12 दिन बाद मंगलवार की देर रात अपने घर पहुंचे। 

उल्लेखनीय है कि दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत के सेमरिया बिंद बस्ती के आधा दर्जन मजदूर घूरा चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, भरत चौधरी, अखिलेश बिंद, हरेंद्र पासवान अपनी जीविकोपार्जन के लिए तेलंगाना के सिकंदराबाद जिला में मजदूरी करते थे। लॉक डाऊन होने के बाद उक्त मजदूरों का पैसा बैठकर खाते-खाते खत्म होने के बाद समस्या मंडराते देख वे सचेत हो गए और बाकी बचे पैसे से रेंजर साइकिल खरीदे और बागी तेवर अपनाकर घर जाने को लक्ष्य बना चल दिए और 12 दिनों बाद अपने घर पहुंच गए।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली