दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत, शोक की लहर

दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत, शोक की लहर

बिजनौर : यहां स्योहारा थाने में दो वर्षों से तैनात उपनिरीक्षक राम नारायण (58) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पर  सीएचसी पहुंचे सीओ धामपुर व थाना प्रभारी हमबीर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में करीब 2 साल से तैनात दरोगा राम नारायण सिंह का तबादला शिवाला थाने की फिना चौकी पर हुआ था। वहां उन्होंने अपना चार्ज भी संभाल लिया था। बुधवार की देर रात दरोगा राम नारायण सिंह शिवाला थाने से स्योहारा थाने में मालखाने का चार्ज सौंपने के लिए आए हुए थे।
 
रात करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। रामनारायण सिंह थाना हापुड़ क्षेत्र के गांव छपोली के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना पर सीओ धामपुर शुभ सुचित व थाना प्रभारी हमबीर सिंह सीएचसी पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव