PM ने प्रधान से पूछा यह सवाल, जानें क्‍या मिला उत्‍तर

PM ने प्रधान से पूछा यह सवाल, जानें क्‍या मिला उत्‍तर


बस्ती। पंचायत दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री देश के चुनिंदा प्रधानों से वीडियो कांफ्रेसिंग से बात कर लाकडाउन में होने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। कांफ्रेसिंग के लिए प्राथमिक विद्यालय नकटीदेई में वीडियो कान्फ्रेसिंग की व्यवस्था कराई गई थी। प्रधानमंत्री लाइव हुए तो बस्ती की प्रधान से बात करने करने लगे। सबसे पहले पूछा कि गांवो में अक्सर लोगों के बीच आम धारणा यही थी कि सरकार सौ रुपये भेजती है तो जनता तक महज 15 रुपये ही पहुंच पाता है। अब आप कैसा महसूस कर रहीं हैं।

पीएम के सवाल पर प्रधान वर्षा सिंह ने कहा कि अब तो सरकार सीधे लाभार्थियों के खाते में रकम भेज रही है। अब पूरा पैसा लाभार्थियों को सीधे मिल जा रहा है। लोग आप से खुश हैं। पीएम ने उनसे लाॅकडाउन के बारे में पूछा कि उनके ग्राम पंचायत में इसका पालन हो रहा है कि नहीं। लोग फिजिकल डिस्टेंस बनाकर रह रहे हैं या नहीं। ग्राम पंचायत में किस तरह लाॅकडाउन का पालन कराया गया। गांव में सैनिटाइजेशन, मास्क वितरण आदि के बारे में भी प्रधनमंत्री ने जानकारी ली। पीएम के एक-एक सवालों का जवाब प्रधान ने दिया।

इतना ही नहीं पीएम ने वर्षा सिंह से पूछा कि वह कब से प्रधान हैं, जिस पर उन्होने कहा कि वह पहली बार प्रधान बनी हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीना आदि मौजूद रहे।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद