बलिया : जमकर चले ईंट-पत्थर, Police संग पहुंचे अफसर

बलिया : जमकर चले ईंट-पत्थर, Police संग पहुंचे अफसर


चितबड़ागांव, बलिया। थाना क्षेत्र के वासुदेवा गांव में बुधवार की देर शाम जंगला खोलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर व लाठी-डंडे चले। सूचना मिलते ही चितबड़ागांव व नरही पुलिस के साथ एसडीएम सदर अश्विनी कुमार भी पहुंच गये। एसडीएम ने खोले गए जंगले को बाहर से बंद दिया।

बासुदेवा में रोहित उपाध्याय एवं हैदर अली की मकान अगल बगल है। रोहित उपाध्याय ने अपने मकान में कुछ वर्षों पूर्व एक जंगला लगाया था,  जिसको लेकर दूसरे पक्ष से विवाद भी हुआ था। तब पुलिस ने जंगले को बाहर से ईंट द्वारा बंद करा दिया था। इधर, बुधवार की शाम रोहित उपाध्याय के परिवार के सदस्यों ने बाहर से बंद जंगले की ईंट को उखाड़ दिया, जिससे जंगला साफ-साफ दिखाई देने लगा। 

यह भी पढ़ें : राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर थे बच्चा पाठक : सियाराम


इसको लेकर हैदर और रोहित उपाध्याय के परिवार की महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के पुरुष सदस्य भी शामिल हो गये जमकर ईंट पत्थर, लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के लगभग आधे दर्जन से अधिक पुरुष और महिलायें घायल हुई। सूचना मिलते ही चितबड़ागांव थाने के प्रभारी निरीक्षक हरीराम मौर्य भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शान्ति ब्यवस्था कायम कराये। 


इस बीच नरही पुलिस और एसडीएम सदर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और उसी वक्त जंगले को पुनः ईट से बंद करवा दिया। इस संबंध में रोहित उपाध्याय के परिजनों का आरोप है कि चितबड़ागांव के प्रभारी निरीक्षक द्वारा उनके घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जबरन प्रशासन द्वारा जंगला बंद करा दिया गया।


अम्बरीश तिवारी 'महादेव'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार