सचिन तेंदुलकर नहीं मनाएंगे अपना 47वां जन्मदिन, जानें वजह

सचिन तेंदुलकर नहीं मनाएंगे अपना 47वां जन्मदिन, जानें वजह


नई दिल्ली। सचिन क्रिकेट की दुनिया में न सिर्फ मिसाल हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी हैं। सबके चहेते क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। वैसे तो सचिन अपना जन्मदिन हर बार काफी धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैसला किया है कि वो अपने बर्थडे सेलीब्रेट नहीं करेंगे। उन्होंने ये फैसला कोविड 19 महामारी में फ्रंटफुट पर लड़ रहे वॉरियर्स के सम्मान में लिया है। सचिन का ये कदम सच में काफी सराहनीय है। 

मीडिया रिपोटर्ट के मुताबिक सचिन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि सचिन ने इस बार अपना बर्थडे नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्हें लगता है कि इस महामारी में फ्रंटफुट पर लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, पुलिस, डिफेंस पर्सनल को सम्मान देने का ये एक अच्छा तरीका है। 

सचिन ने कुछ दिन पहले ही कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में अपना सहयोग किया था और पीएम केयर्स फंड में 50 लाख रुपये डोनेट किया था। इसके अलावा वो दूसरे तरीके से भी इस लड़ाई में अपना सहयोग कर रहे हैं। सूत्र ने बताया कि वो इस पहलू पर बात करने के लिए हमेशा ही असहज थे। 

इस बैट्समैन को नए तरीके से सम्मान देने के लिए कई फैंस क्लब सामने आ रहे हैं। एक फैन क्लब सचिन के दुर्लभ 40 तस्वीरें शेयर करेगा तो एक ने सोशल मीडिया पर उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है। दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट व वनडे खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में वो-वो कामयाबियां हासिल की हैं, जो शायह किसी भी क्रिकेटर के लिए एक सपना ही होता है। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क