लॉकडाउन में प्रेरणा का श्रोत बना यह रेल अफसर, बलिया समेत कई SM प्रभावित

लॉकडाउन में प्रेरणा का श्रोत बना यह रेल अफसर, बलिया समेत कई SM प्रभावित


वाराणसी। सम्पूर्ण देश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण एवं इसके चलते देश व्यापी लॉकडाउन के मददेनजर आम नागरिकों की परेशानियों को कम करने के लिए कई संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर कार्यरत वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता द्वारा आम नागरिकों एवं असहाय व्यक्तियों की परेशानी कम करने और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए अनेक कार्य कराए जा रहे हैं।

श्री गुप्ता द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य स्वयं भी किये जा रहे हैं तथा अपने अधीनस्थों को भी प्रेरित कर रहे हैं। श्री रोहित गुप्ता को जैसे ही उनके कर्मचारियों ने सूचित किया कि चौक के उदासी अखाड़ा, मीर घाट के पास कुछ साधुगण बीमार हैं। उन्हें दवाओं की सख्त आवश्यकता है। श्री गुप्ता ने तत्काल व्यवस्था कराकर अमन कबीर नामक सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से उदासी अखाड़ा मीर घाट एवं कमल महाराज के मठ को आवश्यक मलहम एवं पीड़ा नाशक क्रीम एवं आवश्यक दवाएं पहुंचायी। श्री रोहित गुप्ता की प्रेरणा से प्रेरित होकर स्टेशन मास्टर प्रयागराज रामबाग, राजातालाब, मऊ, भटनी, बलिया, देवरिया सदर, आजमगढ़, सीवान, छपरा कचहरी एवं अन्य स्टेशनों एवं उनके आस-पास के गरीब, आशक्त एवं असहायों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। 
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार