प्रधान के खिलाफ खटखटाया पंचायती राज सचिव का दरवाजा

प्रधान के खिलाफ खटखटाया पंचायती राज सचिव का दरवाजा




बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरियारपुर में सन 2017- 18 एवं 19 में  विकास कार्यों के नाम पर हुई धांधली की जांच कराने के लिए बीते मंगलवार को ग्राम सभा निवासी लक्ष्मण तिवारी ने  उत्तर प्रदेश सरकार, के पंचायती राज सचिव को शिकायती पत्र सौंपा, जिसका संज्ञान लेते हुए
पंचायती राज सचिव ने विशेष सचिव को  मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
शिकायतकर्ता श्री तिवारी का आरोप है कि ग्राम सभा बरियारपुर में ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा  महज कागजों में ही विकास कार्य कराए गए हैं और विकास के नाम पर आवंटित सरकारी धन की  बंदरबांट हुई है। यही कारण है कि गांव की सड़के  जर्जर एवं नालियां बजबजा रही है।  जिससे मच्छरों का आतंक व्याप्त  है। ग्रामवासी श्री तिवारी का कहना है कि इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी के साथ साथ ग्राम प्रधान से   कई मर्तबा की गई, लेकिन ग्राम प्रधान धमकी भरे लहजे में कहता है कि आप लोग शान्त से रहो। इस संबंध में डीपीआरओ शेषनाथ पांडे से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ग्राम सभा बरियारपुर में हुए सन 2017 एवं 18 .18.19 के विकास कार्यों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित